यायावर एक ट्रेवलर अपने नए डोमेन के साथ, नए कलेवर में यहाँ उपलब्ध है :

Showing posts with label नई शुरुआत. Show all posts
Showing posts with label नई शुरुआत. Show all posts

Sunday, 15 July 2018

यायावर एक ट्रेवलर (Yayavar ek traveler)

चलते रहते हैं कि चलना है मुसाफिर का नसीब,
सोचते रहते हैं किस राह गुज़र के हम हैं ....

लिखना मेरे पुरानी बीमारी थी, जो परिस्तिथियों की बलि चढ़ धीरे-धीरे छूटती चली गई | मैंने 2008 के बाद शायद ही कुछ ढंग का लिखा हो | दुसरी असाध्य रोग जो मुझे है वो है - घुमक्कड़ी का, यात्रा पर जाने का | पहाड़ को बचपन से देखा, भले ही छोटा ही सही, प्रकृति और पेड़-पौधे की तरफ आकर्षण पिताश्री की प्रकृति प्रेम की वजह से हुआ | बचपन में पिताश्री से घुमक्कड़ी की कहानी उनके जुबानी सुनकर और कश्मीर की वादियों की अनेकों फोटो को उनके ब्लैक एंड वाइट अल्बम में देखकर ही शायद पहाड़ों की वादियों ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया | जिसका परिणाम ये है की मुझे हिल स्टेशन, पहाड़ों की वादियाँ, जंगल, समुन्दर ये सब अपनी ओर खींचते रहते हैं |  अब ये अलग बात है कि ये ख्वाब हक्कीकत कितनी बन पाती है | किसी भी नगर या महानगरों को देखने या घूमने की अभिलाषा उतनी नहीं रही कभी भी | हिन्दुस्तान के किसी भी नगर या महानगर ने आज तक मुझे आकर्षित नहीं किया,  क्योंकि ये खुद मुझे मुर्दों की मजार और कांक्रीट के जंगल लगते हैं |



इस भटकन और घुमक्कड़ी ने मुझे यायावर बना दिया | एक यात्रा खत्म नहीं होती उसकी पहले ही, अगले यात्रा की योजना शुरू हो जाती हैं | कुछ दिन अगर यूं ही बीत जाये तो मन विचिलित-सा हो जाता है, दिमागी कीड़ा कुलबुलाने लगता | ये बात अलग है कि कई प्लान छुट्टी नहीं मिल पाने के कारण फलीभूत नहीं हो पाते | लोग मुझे पागल, तो कुछ इसे पैसे उड़ाना कहते हैं (जबकि मेरी तनख्वा भी मेरे ख्वाहिशों और यायावरी की बीमारी के लिये ऊंट के मुहँ में जीरे जैसी है) | अपनी यायावरी को कलमबंद करने और संस्मरणों को संजोने के लिये ये मेरा छोटा सा प्रयास है | इसमें कितना सफल होऊंगा ये तो समय ही बताएगा या आप |


फोटो विवरण:
ये फोटो ३१ मई, २०१८ को सिक्किम यात्रा के दौरान त्सोंगमो झील या चंगू झील के पास, जो सिक्किम कि राजधानी गंगटोक से लगभग ४० किलोमीटर दुर और समुन्द्रतल से १२,३१३ फीट की ऊचाई पर है, मैंने डिजिटल कैमरे से बाबा मन्दिर से लौटते वक्त ली | दिन के ३:१५ बजे थे और अचानक मौसौम ने करवट बदली और ना जाने कहाँ से इतने सारे बादल आ गये कि हम सबको डर सा लगने लगा, क्योंकि हमारे साथ तीन परिवारों से कुल ४ बच्चे भी थे, जो ६ साल और ३ साल की उम्र के थे | हमें  अभी काफी निचे जाना था | पर बच्चों को तो मस्ती सूझ रही थी, वो मजे ले रहे थे | बादलों को देख जोर - जोर से शोर मचा रहे थे | हमलोग अगले दो घंटे से ज्यादा समय तक इन घने बादलों और तेज हवाओं के बीच ही घिरे रहे, ऊपर से इतनी ऊंचाई पर टेढ़े - मेढे रास्ते | हमारे ड्राईवर महोदय हमें दिलासा देते रहे की ये तो यहाँ का रोज का नजारा है बारिशों के दिनों में | ये बात अलग थी कि अभी बारिश का मौसम बस दस्तक ही दे रही थी | आपलोगों को शायद इस फोटो से हमारे डर और रोमांच के अनुभव का आभास हो |










Featured post

दार्जिलिंग कैसे पहुँचे (How to reach Darjeeling)

'दार्जिलिंग' शब्द तिब्बती भाषा के दो शब्द ' दोर्जे ' और ' लिंग ' से मिलकर बना है. ' दोर्जे ' का अर्थ ह...